Saturday, May 9, 2020

उत्तराखंड को मिला नया गौरव, बना विश्व का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन



सुभाष रतूड़ी:
देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसी हिमनगरी मुनस्यारी अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के लिये दुनिया भर में जानी जाती है। धवल हिमालय की गोद और खूबसूरत हरे-भरे पहाड़ इसके सौंदर्य में चार चांद लगाते हैं। लेकिन अब मुनस्यारी के सौन्दर्य में और भी निखार देखने को मिलेगा। यहां का ईको पार्क और ट्यूलिप गार्डन अब पर्यटकों के लिये कभी न भूलने वाला अनुभव बन जायेगा। यहां बना ट्यूलिप गार्डन अब विश्व का सबसे बड़ा और खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन होगा।

Munsiyari based Tulip Garden

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत में शनिवार को अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर यहां बन रहे मुनस्यारी नेचर एजूकेशन एंड ईको पार्क सेंटर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की। श्री रावत ने तस्वीरों के साथ अपनी ड्रीम परियोजना के पूरे होने पर खुशी भी जताई है। इस परियोजना की घोषणा उन्होंने 2017 में मुख्यमंत्री बनने के समय की थी।   
Munsiyari based Tulip Garden

 मुख्यमंत्री का कहना है कि पंचाचूली हिमालय की पृष्ठभूमि में मुनस्यारी में बने ईको पार्क का तुलिप गार्डन विश्व का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। इसके बनने से मुनस्यारी रैंज में पर्यटन की नई और अपार संभावनाएं विकसित होंगी। पातलथौड़ ईको पार्क में पर्यटक प्रकृति एवं पंचाचूली हिमालय की खूबसूरती का अभूतपूर्व आनंद उठा सकेंगे।

पार्क में बने Huts

मुख्यमंत्री श्री रावत के मुताबिक इस पार्क में पर्यटकों के लिये हट्स के साथ टेन्ट में रहने की सुविधा भी उप्लब्ध है। पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध मोस्टामानु मंदिर के समीप 50 हेक्टेयर भूमि में भी एक ट्यूलिप गार्डन का विकास किया जा रहा है। यह दोनों परियोजनाएं ऑल वेदर रोड,पिथौरागढ़ एयर कनेक्टिविटी  एवं हाल ही में राष्ट्र को समर्पित किए गये धारचुला-लिपुलेख मार्ग से जुड़ेंगे, जिससे यहां के पर्यटन को विकास के नए पंख लगेंगे।

Huts के अंदर का दृश्य

हिमाच्छादित पर्वतों की पृष्ठभूमि वाले इस ईको पार्क के एक हिस्से को खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन के रूप में विकसित करना उत्तराखंड को पर्यटन के दृष्टिकोण से और भी ज्यादा समृद्ध बनाता है। यह गार्डन पिथौरागढ़ में बन रहे ट्यूलिप गार्डन से अलग है। भविष्य में यहां आने वाला पर्यटक शायद ही अब कभी मुनस्यारी को भुला सकेगा।

(All Photos from CM Handles @tsrawatbjp) 
Subhash Raturi

2 comments:

Jyoti said...

Thanks for sharing Valuable knowledge🙏🏻🙏🏻

Unknown said...

Nice sharing and thanks for sharing