यह काफी दुखद है कि राष्ट्रपति
शासन को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यालाय द्वारा दिये गए फैसले को कुछ लोग राजनीतिक
चश्मे से देख रहे है और फैसले के खिलाफ फेसबुक पर अपनी खूब भड़ास निकाल रहे है जबकि
यह एक ऐतिहासिक फैसला है I भारतीय लोकतंत्र में
नैनीताल हाई कोर्ट के इस फैसले को हमेशा याद रखा जायेगा I नैनीताल हाई कोर्ट में इतने बड़े विवेकवान जज होने के नाते उत्तराखंड
को इस पर गौरव करना चाहिए I ऐतिहासिक फैसले को सुनाने
वाले खंडपीठ का नेतृत्व करने वाले जज के. एम. जोसेफ वैसे भी अपनी निष्पक्षता और
बिद्व्ता के लिए जाने जाते हैं I ऐसा फेसला सुनाकर उन्होंने न्यायपालिका की श्रेष्ठता व विश्वसनीयता को फिर
साबित कर दिखाया है I

No comments:
Post a Comment